---Advertisement---

राहुल गांधी का मोदी को चैलेंज- हिम्मत है तो अमेरिका से ट्रेड डील कैंसिल करके दिखाएं

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

राहुल गांधी का मोदी को चैलेंज- हिम्मत है तो अमेरिका से ट्रेड डील कैंसिल करके दिखाएं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया. ट्रंप के दबाव में पीएम मोदी को ट्रेल डील पर समझौता करना पड़ा. कैबिनेट के किसी मंत्री को भरोसे में लिए बगैर ये ट्रेड डील की गई. इसकी जानकारी न तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को लगी और न ही राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित अन्य किसी मंत्री को.”

राहुल गांधी ने कहा “अब हालात ये हैं कि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी दबे स्वर में इस डील का विरोध कर रहे हैं. मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को आप हिंदुस्तान और यूएस की डील को रद्द करके दिखा दीजिए, ये नहीं कर सकते हैं. क्योंकि इन पर ट्रंप का दबाव है.”

राहुल गांधी ने सुनाई – अमेरिका से ट्रेड डील की इनसाइड स्टोरी

मंगलवार को भोपाल में आयोजित कांग्रेस की किसान चौपाल में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी सुनाई. राहुल गांधी ने कहा “पीएम मोदी के ट्रंप के सामने सरेंडर होने के दो बड़े कारण हैं. पहला एपस्टीन की फाइल खुलने का डर और अडानी के खिलाफ अमेरिका में आपराधिक केस.”

राहुल गांधी ने कहा “एपस्टीन कांड में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और उद्योगपति अनिल अंबानी का नाम सामने आ चुका है. ये एक प्रकार से पीएम मोदी को धमकी थी कि अगर डील नहीं की तो और भी फाइलें खुल सकती हैं. इसी डर से पीएम मोदी ने हड़बड़ी में ट्रेड डील पर साइन किए. अमरिका में लाखों फाइलें हैं. एपस्टीन की फाइलें बंद पड़ी हुई हैं. उसमें ई-मेल हैं, मैसेज्स हैं. वीडियो हैं. धमकाने के लिए कुछ रिलीज किया. ये मैसेज था कि आपने हमारी बात नहीं मानी तो उन फाइलों में से ऐसा ही माल निकलेगा.”

अडानी को बचाने के चक्कर में हुई डील

वही राहुल गांधी ने ट्रेड डील का दूसरा कारण बताते हुए कहा “अमेरिका में अडानी के खिलाफ आपराधिक केस चल रहा है. इसलिए अडानी अमेरिका या यूरोप नहीं जा सकते. क्योंकि वहां जाएंगे तो गिरफ्तार हो जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति का टारगेट अडानी नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी हैं. क्योंकि हर कोई जानता है कि अडानी ही नरेंद्र मोदी का फाइनेंसर है. अडानी अमेरिका में गिरफ्तार हो जाएगा तो मोदी पूरी तरह से एक्सपोज हो जाएंगे.”

पीएम मोदी ने ट्रंप को किया कॉल

जहा राहुल गांधी ने कहा “हिंदुस्तान की सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी कंपनियां सोया, कपास, मक्का, दाल यहां बेचें. यहां का कोई किसान नहीं चाहता, नेता भी नहीं चाहते और हिंदुस्तान की सरकार भी नहीं चाहती थी. 4 महीने तक चर्चा बंद पड़ी रही. लोकसभा में मैंने भाषण दिया. मेरे भाषण के खत्म होते ही प्रधानमंत्री लोकसभा से भागकर गए. बिना कैबिनेट के पूछे उसी दिन शाम को नरेन्द्र मोदी ने ट्रम्प को कॉल लगाया. ट्रम्प ने ट्वीट भी किया है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और कहा यूएस-इंडिया डील पर मैं साईन करने को तैयार हूं.”

बगैर कैबिनेट से पूछे कर दिए डील पर साइन

वही राहुल गांधी ने कहा “लोकसभा से नरेन्द्र मोदी भागकर गए, आप सबने टीवी पर देखा अगले दिन झूठा बहाना बनाया कि कांग्रेस पार्टी की महिलाएं उन पर आक्रमण करने जा रही थीं. जबकि सच्चाई ये है कि प्रधानमंत्री लोकसभा में खड़े नहीं हो पाए. आप शिवराज सिंह चौहान से पूछिए कि क्या कैबिनेट ने निर्णय लिया. गडकरी जी, राजनाथ जी से नहीं पूछा. सीधे फोन किया कि मैं डील करने को तैयार हूं. मोदी ने हिंदुस्तान के किसानों को बेच दिया. गारमेंट इंडस्ट्री को बेच दिया. हमारा सारा का सारा डेटा दे दिया.”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn