---Advertisement---

ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप,धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया,4 पर कराई fir दर्ज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप,धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया,4 पर कराई fir दर्ज.

भोपाल में धर्म परिवर्तन के दबाव और दुष्कर्म का मामला,तीन आरोपी फरार.

भोपाल में छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से लव जिहाद का मामला.

युवती को नशा देकर किया गया रेप.

पीड़िता पर धर्म बदलने का भी दबाव बनाया गया.

पीड़िता ने भोपाल में 4 आरोपियों पर कराई FIR.

बागसेवनिया थाना क्षेत्र का मामला.

चंदन यादव, बिलाल और यासिर नाम के युवकों ने किया रेप.

अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगहों पर किया गया रेप.

पीड़िता की रूम पार्टनर अमरीन की मिलीभगत से हुई रेप की घटना.

पीड़िता का आरोप- छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था.

नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजनों से मिलाने ले गई

आरोप है कि वहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में युवती के साथ दुष्कर्म किया

दिसंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले गई।

वहां यासिर नामक युवक से मिलवाया…पीड़िता का आरोप है कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया…

जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई…

अमरीन का करीबी चंदन यादव भी उसके साथ रेप किया

भोपाल- राजधानी भोपाल के भोपाल में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म तथा एक महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। फिलहाल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया और तीन मुख्य आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

पीड़िता,जो पेशे से ब्यूटीशियन बताई जा रही है,ने शिकायत में बताया कि अगस्त 2025 को आरोपी महिला का दोस्त उसे अपनी बहन के घर ले गया जहां नशीला पदार्थ पिलाकर पर दुष्कर्म किया

पीड़िता का यह भी आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। उसे छोटे कपड़े पहनाकर पब और लाउंज में ले जाया जाता था तथा अंजान लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर धमकियां दी जाती थीं।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है,जबकि एक महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn