---Advertisement---

लीला इंटरनेशनल स्कूल मड़वास के छात्र अर्पित गुप्ता ने बढ़ाया रीवा संभाग का मान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

लीला इंटरनेशनल स्कूल मड़वास के छात्र अर्पित गुप्ता ने बढ़ाया रीवा संभाग का मान

2.5 लाख स्टूडेंट्स में 947 रैंक हासिल करना बड़ी सफलता

मड़वास के अर्पित गुप्ता ने रचा इतिहास, सैनिक स्कूल में चयन, ऑल इंडिया रैंक 947

मड़वास क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लीला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मड़वास ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अर्पित गुप्ता (कक्षा 5) का चयन प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल में हुआ है, जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 947 प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अर्पित, मड़वास निवासी अरविंद गुप्ता के सुपुत्र हैं, जो ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता पेशे से प्राइवेट क्लिनिकल नर्स हैं। छात्र की इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

अर्पित की उपलब्धि के पीछे विद्यालय की कड़ी शैक्षणिक तैयारी, माता-पिता की सकारात्मक सोच और गुरुओं के आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि लीला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमेशा कड़ी मेहनत, अनुशासन और दूरगामी सोच के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, जिसका परिणाम निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियों के रूप में सामने आता है।

विद्यालय के चेयरमैन रमाशंकर द्विवेदी (पूर्व नवोदय विद्यालय गुना शिक्षक) ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और लक्ष्य आधारित तैयारी से हर सपना साकार किया जा सकता है।

डायरेक्टर पीयूष दर्शन सर ( नवोदय स्कूल में 5 साल शैक्षणिक सेवा) परीक्षा प्रभारी विक्रम सिंह बैस सर, वरिष्ठ गुरु नरेंद्र तिवारी सर, शुभम यादव सर, विनोद मिश्रा सर, रामलाल सर तथा मैनेजर आर.पी. गुप्ता सर ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए इसे विद्यालय परिवार की सामूहिक सफलता बताया।

गौरतलब है कि विद्यालय हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल कायम कर रहा है। अर्पित की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn