---Advertisement---

तरुण नायक बने मध्य प्रदेश के नए DIG, सतना के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तरुण नायक बने मध्य प्रदेश के नए DIG, सतना के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तरुण नायक (आईपीएस 2009 बैच) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था/सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया है। जहा वे अब राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं के समन्वय का दायित्व संभालेंगे। वही इसके साथ ही उन्हें डीआईजी (ANO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। शासन द्वारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

आईपीएस तरुण नायक मूलतः सतना के निवासी हैं और वे जिले के प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरुण नायक के पुत्र हैं। एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले तरुण नायक ने अपने सेवा काल में विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पदों पर रहते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जहा वे अपनी सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

वही अपने करियर के दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में भी कार्य किया है, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग और सुरक्षा प्रबंधन में उल्लेखनीय पहल की। जहा आधुनिक तकनीक के उपयोग, खुफिया तंत्र की मजबूती और त्वरित कार्रवाई के लिए वे विशेष रूप से पहचाने जाते हैं।

वही पुलिस मुख्यालय भोपाल में उनकी नियुक्ति को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वर्तमान समय में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं के बीच एक अनुभवी और ऊर्जावान अधिकारी की तैनाती को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

वही सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि तरुण नायक की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी और प्रशासनिक सेवा में आगे बढ़ने का नया संदेश देगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें दिन में धंधा, रात में रफ्तार! सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में रेत माफिया बेलगाम
दिन में धंधा, रात में रफ्तार! सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में रेत माफिया बेलगाम

दिन में धंधा, रात में रफ्तार! सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में रेत माफिया...

Share & Earn