---Advertisement---

Sidhi news:ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के स्वावलंबन और विकसित मध्य प्रदेश बनाने वाला बजट — रीती पाठक

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

sidhi news: प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट — देव कुमार  

प्रदेश बजट पर भाजपा ने आयोजित की पत्रकार वार्ता

Sidhi news:मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व एवं वित्त और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत 4.38 लाख करोड़ के ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी बजट पर स्थानीय सर्किट हाउस मे आयोजित विस्तृत प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि यह बजट “ज्ञानी“ माडल पर आधारित एक दूरदर्शी दस्तावेज है जो ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र उत्थान के साथ साथ अधोसंरचना और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। बजट केवल आय व्यय का विवरण नही है बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण सशक्त रोडमैप है ।

Sidhi news:भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि कृषि और किसान कल्याण के लिए 5 एच पी के कृषि पंपों हेतु 5276 करोड़ रुपए का प्रावधान, दलहन आत्मनिर्भर मिशन के लिए 335 करोड़ तथा समर्थन मूल्य पर बोनस भुगतान हेतु 150 करोड़ निर्धारित किए गए हैं । आपातकालीन ऋण पर व्याज अनुदान के लिए 720 करोड़ की व्यवस्था की गई है । प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के अन्तर्गत 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है जिससे किसानों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी ।

जिला उपाध्यक्ष विश्व बंधुधर द्विवेदी, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय और जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे की विशिष्ट उपस्थिति में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन गतिविधियों के लिए 2364 करोड़ का प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा। ग़रीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए 2857 करोड़ तथा पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्गों के कल्याण के लिए 1691 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण परिवारों को आबादी भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने और पंजीयन व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन करने के लिए 3800 करोड़ कि व्यवस्था की गई है। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि ये निर्णय सामाजिक न्याय और आर्थिक स्थिरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए दिए बजट को बजट मे लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए 1801 करोड़ तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 23883 करोड़ का प्रावधान किया गया है । यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के पोषणस्तर को सुदृढ़ करने हेतु 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है ।

अधोसंरचना और विकास का जिक्र करते हुए विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के लिए 14742 करोड़ , सड़क मरम्मत एवं विस्तार हेतु 12690 करोड़ तथा मजरा-टोला सड़क योजना के लिए 21630 करोड़ की व्यवस्था की गई है । जल जीवन मिशन के लिए 4454 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नगरीय विकास के अंतर्गत पीएम ई बस सेवा के तहत 932 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की स्वीकृति दी गई है। ग्रामीण विकास और आवास के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 6850 करोड़ तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) हेतु 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पर्यटन संस्कृति और हरित पहल सिंहस्थ कुंभ (उज्जैन) की तैयारी के लिए 3600 करोड़ का विशेष प्रावधान प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है वन संवर्धन, कृषि वानिकी और जनजातीय देवलोक वन संरक्षण योजनाएं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल है ।

Sidhi news:भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने आए हुए मीडिया बंधुओ का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह बजट समावेशी विकास की अवधारणा को साकार करता है और मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला निर्णायक कदम है । उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनेगा और मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएगा ।

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सैकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नगर पालिका में टेंडर का खेल, सब-इंजीनियर पर 25 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप
नगर पालिका में टेंडर का खेल, सब-इंजीनियर पर 25 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप

नगर पालिका में टेंडर का खेल, सब-इंजीनियर पर 25 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप...

Share & Earn