आज से WhatsApp, Telegram चलाना हुआ मुश्किल, हर 6 घंटे में होगा लॉगआउट, नया नियम लागू
भारत सरकार ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि वे अपनी सेवाओं को यूजर के रजिस्टर्ड SIM कार्ड से अनिवार्य रूप से जोड़ें। यह नया नियम 1 मार्च 2026 से लागू होने जा रहा है।
नए नियम के अनुसार, किसी भी मैसेजिंग ऐप को चलाने के लिए उस मोबाइल में वही SIM कार्ड सक्रिय होना जरूरी होगा, जिससे अकाउंट रजिस्टर किया गया है।

