---Advertisement---

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में, 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में, 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, संजू के नाबाद 97 रन

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जहा अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए।

वही कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके।

क्रिकेट मैच मे 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत डगमगाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 18 रन जोड़े।

लेकिन मैच मे संजू सैमसन एक छोर से टिके रहे। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली। इस पारी में 4 छक्के और 12 चौके लगाए।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें आज से WhatsApp, Telegram चलाना हुआ मुश्किल, हर 6 घंटे में होगा लॉगआउट, नया नियम लागू
आज से WhatsApp, Telegram चलाना हुआ मुश्किल, हर 6 घंटे में होगा लॉगआउट, नया नियम लागू

आज से WhatsApp, Telegram चलाना हुआ मुश्किल, हर 6 घंटे में होगा लॉगआउट, नया...

Share & Earn