---Advertisement---

सीधी जिले के ग्राम पड़खुरी में 7 फीट का मादा अजगर घर में घुसा, दहशत के बीच वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी जिले के ग्राम पड़खुरी में 7 फीट का मादा अजगर घर में घुसा, दहशत के बीच वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

एमपी के सीधी जिले के ग्राम पड़खुरी में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब 7 फीट लंबा मादा अजगर एक घर के भीतर घुस गया। जानकारी के अनुसार यह अजगर पिछले 10 दिनों से गांव में एक ही घर के आसपास मंडरा रहा था और कई बार अंदर घुसने का प्रयास कर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले वह कुत्ते के बच्चे और एक बिल्ली को अपना शिकार बना चुका है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

आज बुधवार को दोपहर लगभग 3 बजे अजगर फिर से घर में घुस आया। घर के सदस्य राम गरीब पटेल ने बताया कि यह पहली बार नहीं था, इससे पहले भी अजगर उनके घर में घुस चुका था। हर बार ग्रामीण उसे बाहर निकाल देते थे, लेकिन वह दोबारा आसपास ही मंडराता रहता था। जिसकी वजह से छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार काफी चिंतित था। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तुरंत वन विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनपाल पंकज मिश्रा ने बताया कि जानकारी प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के साथ तत्काल ग्राम पड़खुरी पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। लगभग 7 फीट लंबे मादा अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही।

जहा अब वन विभाग ने बताया कि गर्मी के मौसम में अक्सर सांप और अजगर ठंडी एवं छायादार जगह की तलाश में घरों की ओर रुख कर लेते हैं। वही ऐसे में घबराने की बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देना ही उचित कदम है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के दिखने पर स्वयं पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि कंट्रोल रूम को सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn