---Advertisement---

कपड़े बदलकर घर के पास रखी पत्नी की लाश, बचने के लिए बच्चों से बुलवाया झूठ, पुलिस ने ऐसा पकड़ा कातिल पति

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कपड़े बदलकर घर के पास रखी पत्नी की लाश, बचने के लिए बच्चों से बुलवाया झूठ, पुलिस ने ऐसा पकड़ा कातिल पति

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित देवग्रीन सिटी में सोमवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच और एफएसएल की रिपोर्ट ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए इस हत्या का पर्दाफाश कर दिया है।पुलिस ने मृतका सोनम प्रजापति (35) की हत्या के आरोप में उसके पति जितेंद्र प्रजापति (32) को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह सोनम का शव घर के बगल वाले खाली प्लाट में पड़ा मिला था।

आरोपी पति जितेंद्र ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी रची कि सोनम देर रात तक मोबाइल चला रही थी। उसने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बच्चों ने भी बताया था कि मां पहले भी आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर चुकी थी। हालांकि, घटनास्थल के निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले निशानों ने पुलिस के मन में संदेह पैदा कर दिया।

चरित्र पर शक और मोबाइल बना विवाद की जड़

टीआइ पल्लवी पांडेय ने बताया कि गहन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि जितेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी विवाद के चलते एक महीने पहले उसने सोनम का मोबाइल भी तोड़ दिया था।घटना वाली रात यानी 1 मार्च 2026 को मोबाइल चलाने की बात पर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। गुस्से में आकर जितेंद्र ने सोनम की कुर्ती से उसका गला घोंट दिया। उसे जोर से लात मारी, जिससे सोनम का सिर फर्श से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या के बाद आरोपी ने बड़ी चालाकी से सबूत मिटाने का प्रयास किया। उसने फर्श पर फैला खून साफ किया, सोनम के खून से सने कपड़े उतारकर धोए और उन्हें दोबारा उसे पहना दिया। इसके बाद वह शव को गोद में उठाकर घर के पास वाले खाली प्लाट में पानी के बीच रख आया, जिससे यह पूरी घटना एक दुर्घटना या आत्महत्या जैसी लगे।

हत्या का मामला दर्ज

कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपित जितेंद्र प्रजापति के विरुद्ध हत्या मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें लोककला महोत्सव में झूमे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, फाग की धुन पर थिरका चितवरिया
लोककला महोत्सव में झूमे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, फाग की धुन पर थिरका चितवरिया

लोककला महोत्सव में झूमे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, फाग की धुन पर थिरका चितवरिया...

Share & Earn