---Advertisement---

कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या

जालंधर: अपने तीखे बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की कनाडा में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. नैंसी को घायल हालत में एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज ने अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

कनाडा के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लासेल पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नैंसी ग्रेवाल के तौर पर हुई है, जो एक यूट्यूबर के तौर पर जानी जाती थीं. नैंसी पर मंगलवार रात को हमला हुआ था. नैंसी ग्रेवाल मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर अपने तीखे कमेंट्स के लिए जानी जाती थीं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि किसी संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है या नहीं.

बता दें कि नैंसी ग्रेवाल ने 6 दिन पहले अपने सोशल मीडिया पेज पर एक विवादित वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने श्री अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज्ज के बारे में गलत भाषा का इस्तेमाल किया था. इस वीडियो के बाद नैंसी ग्रेवाल ने अपने फेसबुक पेज पर कोई वीडियो अपलोड नहीं किया. 25 फरवरी को उन्होंने डेरा ब्यास के बारे में भी गलत कमेंट्स किए थे.

उन्होंने 24 फरवरी को एक वीडियो में पंजाबी सिंगर केएस माखन के अकाली दल में शामिल होने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. नैंसी सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाती रही हैं.

नैंसी ग्रेवाल कौन थीं?

नैंसी ग्रेवाल एक कनाडाई लेकिन मूल रूप से पंजाबी यूट्यूबर थीं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती थीं. हाल ही में, उन्होंने भारत और कनाडा के बीच बढ़ते विवाद के दौरान अपने यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो अपलोड किए थे. इन वीडियो में नैंसी उन लोगों की कड़ी आलोचना करती थीं जो खालिस्तान के नाम पर भारत के खिलाफ अभियान चला रहे थे.

नैंसी ग्रेवाल ने का मेरी बेटी को इंसाफ मिले

वहीं जालंधर में नैंसी ग्रेवाल की हत्या के बाद उनकी मां छिंदरपाल ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने कहा, हमारी पूरी ज़िंदगी बर्बाद हो गई. हमने बहुत कुछ सहा है. दुश्मनों ने मेरी बेटी को मार डाला है. मेरी बेटी की बहुत बेरहमी से हत्या की गई है. मेरी बेटी हॉस्पिटल भी नहीं पहुंच पाई, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

नैंसी के दुश्मन गुरुद्वारा साहिब में बैठे हैं. उन्होंने कहा कि अवतार सिंह गुनार, जो जसवीर सिंह रोडे का बेटा है. वह मेरी बेटी से दुश्मनी रखता था और हर मौके पर कहता था कि नैंसी मुझसे माफी मांग ले और जो मैं कहूं वो करे. मेरी बेटी सच्चाई के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी, वह गरीबों की मदद करती थी.”

छिंदरपाल ने कहा कि “मेरी बेटी नैंसी 2018 में कनाडा गई थी और उसने नर्सिंग का कोर्स किया था. वहां उसने 2 कंपनियों में काम किया. 2 मार्च को मेरी नैंसी से फोन पर बात हुई थी. 3 मार्च को नैंसी की हत्या कर दी गई. मेरी बेटी को कई धमकियां भी मिलीं. दुश्मनों ने कहा कि अगर हमसे माफी मांगी तो उसे जान से मार देंगे. मैं कनाडा सरकार से अपील करती हूं कि मेरी बेटी को इंसाफ दिलाए और हत्यारों को कड़ी सजा दे.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें असम में वायु सेना का Su-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत
असम में वायु सेना का Su-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

असम में वायु सेना का Su-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत...

Share & Earn