---Advertisement---

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दी जन्मदिन की बधाई

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दी जन्मदिन की बधाई

मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने धौहनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुंवर सिंह टेकाम को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की है।

उन्होंने अपने संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुंवर सिंह टेकाम लंबे समय से आदिवासी अंचल के लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने धौहनी क्षेत्र के विकास, आदिवासी समाज के अधिकारों तथा बुनियादी सुविधाओं को लेकर निरंतर प्रयास किए हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में उनका कार्यकाल क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता और सक्रियता को दर्शाता है।

सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम सीधी जिले के आदिवासी बहुल इलाके का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे विशेष रूप से आदिवासी समाज, ग्रामीणों और वंचित वर्ग के मुद्दों को विधानसभा से लेकर प्रशासनिक स्तर तक लगातार उठाते रहे हैं। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर उन्होंने कई पहल की हैं।

विधायक कुंवर सिंह टेकाम अपनी सादगी, सहजता और लोगों से सीधे संवाद की शैली के लिए भी पहचाने जाते हैं। अक्सर वे क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हैं। यही वजह है कि धौहनी क्षेत्र में उन्हें एक सक्रिय और जनप्रिय विधायक के रूप में देखा जाता है।

आज उनके जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंवर सिंह टेकाम ने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे धौहनी क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना

---Advertisement---
यह भी पढ़ें फंक्शन में जलवा दिखाने लहराई बंदूक से निकली गोली पेट में धंसी, युवती की मौत
फंक्शन में जलवा दिखाने लहराई बंदूक से निकली गोली पेट में धंसी, युवती की मौत

फंक्शन में जलवा दिखाने लहराई बंदूक से निकली गोली पेट में धंसी, युवती की...

Share & Earn