---Advertisement---

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,पटेल पुल के पास दो मजदूरों को कुचला, सतना के दोनों कारीगरों की दर्दनाक मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,पटेल पुल के पास दो मजदूरों को कुचला, सतना के दोनों कारीगरों की दर्दनाक मौत

एमपी के सीधी शहर में गुरुवार देर रात पटेल पुल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक घरों और दुकानों में ग्रेनाइट लगाने का काम करते थे और सतना जिले के रहने वाले थे। हादसे की सूचना देर रात करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर बस से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार काले रंग की अज्ञात स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद रात भर दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मृतकों की पहचान हो पाई। मृतकों में बसंत यादव (40 वर्ष) और रामभुवन सिंह (65 वर्ष) शामिल हैं, जो सतना जिले के निवासी थे। दोनों सीधी शहर में मजदूरी कर घरों और दुकानों में ग्रेनाइट लगाने का काम करते थे।

जहा बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर सतना से सीधी काम के सिलसिले में आ रहे थे और बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

 इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में काले रंग की एक स्कॉर्पियो घटनास्थल के पास से गुजरती हुई दिखाई दे रही है, जो संदेह के घेरे में है।

वही पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान लगभग कर ली गई है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नवरात्र से पहले लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, 34वीं किश्त में मिलेगी इतनी राशि
नवरात्र से पहले लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, 34वीं किश्त में मिलेगी इतनी राशि

नवरात्र से पहले लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, 34वीं किश्त में मिलेगी इतनी राशि...

Share & Earn