---Advertisement---

नवरात्र से पहले लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, 34वीं किश्त में मिलेगी इतनी राशि

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

नवरात्र से पहले लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, 34वीं किश्त में मिलेगी इतनी राशि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को ग्वालियर से प्रदेश भर की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डालेंगे. ग्वालियर में शबरी माता मंदिर घाटीगाँव में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक से ये राशि ट्रांसफर करेंगे. ये लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त है. इस बार की राशि में भी 250 रुपए लाड़ली बहनों को बढ़कर मिलेंगे.

लाड़ली बहनों को मिलेगा अब ये और लाभ

प्रदेश सरकार अब योजना से जुड़ी महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें कौशल उन्नयन के साथ रोजगार और स्व-रोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी. नवम्बर महीने से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत नवंबर माह से मासिक सहायता में 250 रुपये का इजाफा किया गया है.

जिससे अब पात्र हितग्राही बहनों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है. प्रदेश में जून 2023 से प्रारंभ हुई योजना में अब तक 33 किश्तों में ये राशि दी जा चुकी है. आज 34वीं किश्त जारी होगी. इस अवधि में 54,140 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में सीधे अंतरित की गई है.

इन विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना सम्मेलन में ग्वालियर जिले के अंतर्गत लगभग 122 करोड़ लागत के 54 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे. इनमें लगभग 62 करोड़ के 19 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 60 करोड़ रुपये लागत के 35 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिन कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा. उनमें लगभग 40 करोड़ की लागत से सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का भवन और 9.11 करोड़ की लागत से डाडा खिरक तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर नव निर्मित उच्च स्तरीय पुल शामिल हैं. इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र बन्हेरी तथा ग्वालियर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में नव निर्मित सड़कें शामिल हैं.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान में आग, 15 हजार का सामान जलकर राख
रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान में आग, 15 हजार का सामान जलकर राख

रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान...

Share & Earn