कुसमी के सरस्वती शिशु मंदिर ने रचा इतिहास, 4 छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
कुसमी, सीधी (मध्य प्रदेश)
वही क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर कुसमी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सत्र 2026-27 के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) चयन परीक्षा में विद्यालय के चार होनहार विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वही विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूची के अनुसार, चयनित छात्रों में अक्षय नामदेव, अवन्तिका पनिका, श्रेया साकेत एवं प्रतिष्ठा पनिका शामिल हैं। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी मेहनत और लगन के दम पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।
जहा इस सफलता के पीछे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनमोहन उपाध्याय के कुशल नेतृत्व और समर्पित आचार्य परिवार का विशेष योगदान रहा है। शिक्षकों ने बच्चों को न केवल शैक्षणिक रूप से तैयार किया, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के मार्गदर्शक मंडल मे भाईलाल शर्मा, मनीष तिवारी, हीराबाई सिंह, जन्मेजय जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, संतोष गर्ग, शंभू गुप्ता, आजाद जी, विमल जायसवाल, राम जी, अमितेश शुक्ल, अनिल सिंह, कमलेश द्विवेदी एवं रामकेश द्विवेदी—ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं आचार्य परिवार के सदस्यों मे विमला उपाध्याय, कृष्णकली सिंह, रंजना नामदेव, मुकेश प्रसाद पनिका, गणेश प्रताप सिंह, संजीव कुमार पनिका, पूनम सोनी, दीपक सिंह, मीना सिंह, सुषमा पनिका एवं योगेश मिश्रा ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

