---Advertisement---

Railway Recruitment 2026: दक्षिण मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप 2801 पदों पर हो रही भर्ती, पात्रता फीस व अन्य डिटेल यहां करें चेक

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Railway Recruitment 2026: दक्षिण मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप 2801 पदों पर हो रही भर्ती, पात्रता फीस व अन्य डिटेल यहां करें चेक

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। साउथ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किये गए हैं। 10th के साथ आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए RRC SCR की ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल scr.onlineregister.org.in/login पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर न्यू यूजर/ रजिस्टर पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।

रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।

कैटेगरी के अनुसार फीस (यदि लागू हो) जमा करें।

फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Indian Navy Agniveer: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म
Indian Navy Agniveer: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

Indian Navy Agniveer: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक...

Share & Earn