---Advertisement---

खलिहान में मिली महिला की नग्न लाश, हाथ-पैर बंधे,पति ने शक में पीट-पीटकर की हत्या

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

खलिहान में मिली महिला की नग्न लाश, हाथ-पैर बंधे,पति ने शक में पीट-पीटकर की हत्या

एमपी के सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ौरा में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध और बेहद क्रूर परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

वही मृतका की मां मुन्नी ने बताया कि उसकी बेटी उमा रावत अपने पति मिथिला उर्फ ललवा रावत के साथ खलिहान में ही रहती थी, जहां दोनों गेहूं की कटाई का काम कर रहे थे और वहीं रात में सो जाया करते थे। मां के अनुसार, जब वह सुबह खलिहान पहुंची तो नजारा देख सन्न रह गई। उसकी बेटी बिना कपड़ों के पड़ी हुई थी, उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे और ऊपर से एक रजाई ढकी हुई थी। यह दृश्य बेहद भयावह था, जिसे देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।

इस मामले में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी वजह से उसने लाठी से उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया था।

जहा इस जघन्य हत्या ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि संदेह और घरेलू विवाद किस तरह हिंसक रूप ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के अनुसार, आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मझौली बाजार में राजस्थान स्वीट्स का हुआ शुभारंभ,क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया दुकान का उद्दघाटन
मझौली बाजार में राजस्थान स्वीट्स का हुआ शुभारंभ,क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया दुकान का उद्दघाटन

मझौली बाजार में राजस्थान स्वीट्स का हुआ शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया...

Share & Earn