---Advertisement---

NH-39 पर मौत का मंजर,खड़ी बस में तेज रफ्तार बलकर की टक्कर, तेंदुआ में लगा लंबा जाम

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

NH-39 पर मौत का मंजर,खड़ी बस में तेज रफ्तार बलकर की टक्कर, तेंदुआ में लगा लंबा जाम

सीधी शहर के समीप ग्राम तेंदुआ में गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने नेशनल हाईवे-39 पर अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार और लापरवाही का यह खौफनाक नज़ारा देखते ही देखते जाम में तब्दील हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP19 P 7090 (पुरुस्वानी) पिछले दो दिनों से खराब होकर सड़क किनारे खड़ी थी। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद बस को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी।

जहा इसी बीच गुरुवार दोपहर तेज गति से आ रही बलकर क्रमांक MP19 ZP 7762 ने खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

वही हादसे के बाद NH-39 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस घटना की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से यातायात बहाल करने के प्रयास किए गए।

वही थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव, प्रशासन-रेलवे और ग्रामीणों की बैठक के बाद 30 जून का आंदोलन फिलहाल स्थगित
रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव, प्रशासन-रेलवे और ग्रामीणों की बैठक के बाद 30 जून का आंदोलन फिलहाल स्थगित

रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव, प्रशासन-रेलवे और ग्रामीणों की बैठक के बाद 30...

Share & Earn