---Advertisement---

दबंगों की हैवानियत, किसान की पीट-पीटकर हत्या, बेटी की शादी से पहले उठी अर्थी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दबंगों की हैवानियत, किसान की पीट-पीटकर हत्या, बेटी की शादी से पहले उठी अर्थी

छतरपुर: बुंदेलखंड के छतरपुर में दबंगई की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दबंगों ने 60 साल के आदिवासी किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत और गम का माहौल बना हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी गांव में तैनात है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या

बुंदेलखंड के छतरपुर में आज भी दलित, आदिवासियों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसी ही घटना सामने आई है बड़ामलहरा अनुविभाग के भगवा थाना क्षेत्र से. जब गांव के बाहर सड़क पर दबंग पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने मामूली बात पर शराब के नशे में बुजुर्ग आदिवासी किसान श्याम की बेरहमी मारपीट शुरू कर दी. बुजुर्ग रहम की भीख मांगता रहा लेकिन आरोपी लगातार पीटता रहा और जब मन नहीं भरा तो आरोपी ने बुजुर्ग को डंडों से पीटना शुरू कर दिया.

अप्रैल में थी मृतक की बेटी की शादी

जानकारी लगते ही गांव के लोगों ने बचाया. परिजन पहले घायल को भगवां थाने लेकर पहुंचे. जहां से उसे बड़ामलहरा अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के बेटे देवेंद्र आदिवासी ने बताया, ”कोई विवाद नहीं था. घर में दो बहनें हैं, बड़ी बहन रामदेवी की शादी हो चुकी है. जबकि छोटी बहन नेहा की 27 मार्च को सगाई हुई थी. उसके हाथ पीले होने वाले थे. घर में शादी की तैयारी चल रही थी. 25 अप्रैल को शादी होनी थी. लेकिन इससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.”

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

मृतक के बेटे देवेंद्र आदिवासी ने बताया, ”हमारा आरोपी से कोई विवाद नहीं था. उन्होंने मेरे पिता की हत्या कर दी है. अब हम को न्याय चाहिए.” वहीं, भगवा थाना प्रभारी खुमान सिंह ने बताया, ”घटना के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है. आरोपी, मृतक के परिवार और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है.”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ट्यूब लीकेज से ठप हुई संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 500 मेगावाट यूनिट
ट्यूब लीकेज से ठप हुई संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 500 मेगावाट यूनिट

ट्यूब लीकेज से ठप हुई संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 500 मेगावाट यूनिट...

Share & Earn