---Advertisement---

रात 9 बजे गांव में उतरे कलेक्टर विकास मिश्रा, चौपाल में सुनीं समस्याएं,तुरंत समाधान के दिए निर्देश

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रात 9 बजे गांव में उतरे कलेक्टर विकास मिश्रा, चौपाल में सुनीं समस्याएं,तुरंत समाधान के दिए निर्देश

एमपी सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत करमाई में प्रशासन का एक अनोखा और सराहनीय चेहरा देखने को मिला, जब कलेक्टर विकास मिश्रा ने खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया। आज बुधवार के दिन रात करीब 9:00 बजे पंचायत भवन के पास आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

गांव चौपाल के दौरान कलेक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस पहल से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पा रहा है।

वही गांव के सरपंच बजरंगी गुप्ता ने बताया कि अपने 40 वर्षों के जीवन में उन्होंने पहली बार ऐसा कलेक्टर देखा है, जो रात के समय गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रहा है।

अब ग्राम की निवासी रामबाई बैगा ने अपनी बस्ती में पानी की समस्या को लेकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सीडीएमआरपी त्रिपाठी को निर्देशित किया कि संबंधित बस्ती में हैंडपंप एवं अन्य जल स्रोतों के माध्यम से तत्काल पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वही चौपाल में कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि “हम जनता के सेवक हैं और उनकी समस्याएं सुनना हमारा कर्तव्य है। अगर लोग अपनी परेशानी हमसे साझा नहीं करेंगे, तो हमारे इस पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है। हम गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे, इसी उद्देश्य से हमें यह जिम्मेदारी दी गई है।”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें एसपी ने किया थाना प्रभारी सहित 2 पुलिसकर्मी को किया निलंबित
एसपी ने किया थाना प्रभारी सहित 2 पुलिसकर्मी को किया निलंबित

रीवा एसपी की बड़ी कार्यवाही,  NDPS जैसे गंभीर मामले में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की...

Share & Earn