---Advertisement---

अकौरी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने देखा प्राकृतिक खेती का कमाल, खुद बोए बीज अब बने प्रेरणा का उदाहरण

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अकौरी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने देखा प्राकृतिक खेती का कमाल, खुद बोए बीज अब बने प्रेरणा का उदाहरण

एमपी के सीधी जिले के अकौरी गांव में शनिवार सुबह एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब सांसद डॉ. राजेश मिश्रा अपने खेत पहुंचे और वहां हो रही प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से जैविक गेहूं की फसल का बारीकी से अवलोकन किया और खेती की विभिन्न पारंपरिक एवं प्राकृतिक विधियों की जानकारी ली।

वही निरीक्षण के दौरान सांसद ने खेत में खड़ी फसल को देखकर संतोष व्यक्त किया और किसानों से संवाद करते हुए उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह वही खेत है, जहां बुवाई के समय उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर बीज बोए थे। आज वही फसल तैयार होकर एक सफल प्रयोग का उदाहरण बन चुकी है।

सीधी सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह किसानों की लागत को भी कम करती है और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी कहा कि रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और शुद्ध उत्पादन के माध्यम से बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।

वही “प्राकृतिक खेती सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाले समय की आवश्यकता है। जब किसान अपनी मिट्टी की ताकत को पहचानकर बिना रासायनिक खाद के खेती करेंगे, तब न केवल उनकी लागत घटेगी, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक अन्न भी समाज को मिलेगा। अकौरी का यह खेत इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि इच्छाशक्ति और सही पद्धति से खेती में बड़ा बदलाव संभव है।”

जहा उन्होंने यह भी खुशी जताई कि क्षेत्र के कई किसान अब पारंपरिक और प्राकृतिक खेती की ओर लौट रहे हैं, जो कृषि क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। इस मौके पर स्थानीय किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और सांसद के प्रयासों की सराहना की।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पुलिस ने किया अंधे हत्या का खुलासा, गला काट कर उतारा था मौत के घाट
पुलिस ने किया अंधे हत्या का खुलासा, गला काट कर उतारा था मौत के घाट

पुलिस ने किया अंधे हत्या का खुलासा, गला काट कर उतारा था मौत के...

Share & Earn