पुलिस ने किया अंधे हत्या का खुलासा, गला काट कर उतारा था मौत के घाट
पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक व थाना प्रभारी बिछ्या प्रशिक्षु IPS राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में विगत दिनो बिछिया थाना क्षेत्र में घटित महिला की अंधी हत्या का खुलासा करनें में सफलता प्राप्त की है।
रीवा: ‘कटे जूते’ ने खोला सिर कटी लाश का राज, चोरी पकड़े जाने के डर से पड़ोसी ने की थी जघन्य हत्या बिछिया थाना क्षेत्र के लोही ब्रिज के पास हुई एक महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। अपराधी ने पहचान छिपाने के लिए महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था, लेकिन कानून के लंबे हाथों से वह बच नहीं सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते दिनों बिछिया थाना अंतर्गत लोही ब्रिज के पास ग्रामीणों को एक महिला की बिना सिर वाली लाश मिली थी। इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश में जांच शुरू की और मृतिका की पहचान लीलावती पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत से महिला का सिर बरामद किया।
जब पुलिस की टीम मृतिका के घर पहुंची, तो वहां भारी मात्रा में खून फैला हुआ था। शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया था कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से घर के अंदर ही की गई है और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सिर को काटकर दूर फेंक दिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 238(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान पुलिस की नजर कटे हुए जूते के निशानों पर पड़ी। बारीकी से की गई तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस को मृतिका के पड़ोसी राजा केवट (30 वर्ष) पर संदेह हुआ।
घटना स्थल पर मिले पदचिह्नों और आरोपी के पास मिले कटे हुए जूते का मिलान होना इस केस का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। पुलिस हिरासत में आते ही आरोपी राजा केवट टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि वह चोरी की नीयत से लीलावती पटेल के घर में घुसा था। चोरी करते समय अचानक महिला की नींद खुल गई और उसने आरोपी को पहचान लिया।
पकड़े जाने के डर से राजा ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तार आरोपी राजा केवट पिता दुर्गा केवट उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लोही थाना बिछिया जिला रीवा।
महत्वपूर्ण भूमिका
प्रशिक्षु IPS श्री राजीव अग्रवाल थाना प्रभारी बिछिया, निरी० हितेन्द्रनाथ शर्मा, निरी० विजय सिंह बघेल, निरी० विजय सिंह बघेल, उनि० गौरव मिश्रा, सउनि० लखन नामदेव, प्रआर० मनीष सिंह, आर० ओमप्रकाश, आर० कृष्ण कमार शर्मा, महिला आर० गायत्री चौधरी, आर० राजेश, आर० जगदीश, आर० मानेन्द्र शर्मा, आर० सुभाष चंन्द्र

