---Advertisement---

भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 6 अप्रैल को, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 6 अप्रैल को, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

सीधी। दिनांक 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 09:30 बजे हॉस्पिटल चौक, न्यू भारत होटल के बगल में भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन का कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में आयोजित होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि पार्टी के भूमि पूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलों द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में एवं संभाग संगठन प्रभारी विजय दुबे, लोकसभा सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, पूर्व विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होने जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि पार्टी के भूमि पूजन कार्यक्रम में कार्यक्रम को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे जिले से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में सक्रिय सदस्य भाग लेंगे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रीवा-सीधी मार्ग पर इंसाफ के नाम पर घंटों जाम,5 घंटे से थमी जिंदगी, आम जनता बेहाल
रीवा-सीधी मार्ग पर इंसाफ के नाम पर घंटों जाम,5 घंटे से थमी जिंदगी, आम जनता बेहाल

रीवा-सीधी मार्ग पर इंसाफ के नाम पर घंटों जाम,5 घंटे से थमी जिंदगी, आम...

Share & Earn