---Advertisement---

29 तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार, शहर में कर रहा था अवैध सौदेबाजी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

29 तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार, शहर में कर रहा था अवैध सौदेबाजी

खंडवा। मध्यप्रदेश के में पुलिस ने अवैध हथियारों की बिक्री के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए हरियाणा से आए एक युवक को 29 तलवारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर तलवारें बेचने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में में धर्म के नाम पर तलवार वितरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरे देश में सतर्क हो गई है और हथियारों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर के थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नीले रंग के निहंग वेश में बमनगांव रोड स्थित रेलवे आउटर के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा है और उसके पास बड़ी संख्या में तलवारें हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद बोरे और कपड़ों में छिपाकर रखी गई कुल 29 धारदार लोहे की तलवारें बरामद हुईं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नाग प्रदीप पिता लक्ष्मण दास निवासी जिला कैथल, बताया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार खंडवा आ चुका है और उसे शहर की भौगोलिक जानकारी है।

जांच में यह सामने आया कि आरोपी पहले शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में तलवारें बेचने की कोशिश कर चुका था, इसके बाद वह हिंदू बहुल इलाकों में भी इसी तरह की गतिविधियों में लगा हुआ था। चूंकि को संवेदनशील जिला माना जाता है, ऐसे में पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सभी तलवारें जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी के खिलाफ के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना क्षेत्र में पहले से एक मामला दर्ज है।

फिलहाल पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने आरोपी से तलवारें खरीदी हो सकती हैं। मामले की गहराई से जांच जारी है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें “पत्नी, प्रेम और मौत का खेल,‘डकैती’ के पीछे छिपी खौफनाक साजिश का खुलासा”
“पत्नी, प्रेम और मौत का खेल,‘डकैती’ के पीछे छिपी खौफनाक साजिश का खुलासा”

“पत्नी, प्रेम और मौत का खेल,‘डकैती’ के पीछे छिपी खौफनाक साजिश का खुलासा” धार...

Share & Earn