---Advertisement---

सामूहिक विवाह समारोह में 74 विवाह, 8 निकाह संपन्न, 89 जोड़ों ने थामा नए जीवन का हाथ

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिहावल में सामाजिक समरसता का भव्य उत्सव,सामूहिक विवाह समारोह में 74 विवाह, 8 निकाह संपन्न, 89 जोड़ों ने थामा नए जीवन का हाथ

सामाजिक समरसता, परंपरा और जनकल्याण की भावना को सशक्त करते हुए सिहावल में रविवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ हुआ। इस गरिमामय आयोजन में कुल 89 जोड़ों का पंजीयन हुआ, जिनमें 74 हिंदू विवाह और 8 निकाह संपन्न कराए गए। पूरे आयोजन में उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में वर पक्ष को कुर्ता, पायजामा, गमछा और मौर के साथ उपहार प्रदान किए गए, वहीं कन्या पक्ष को साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, मुकुट, चुनरी सहित अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई। शासन की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की जा रही है, जिससे उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत मजबूत आधार पर हो सके।

जहा इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, सांसद, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक सहित पुलिस प्रशासन, जनपद पंचायत सिहावल के अधिकारी-कर्मचारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

सिहावल क्षेत्र के विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जो परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों का विवाह नहीं कर पाते, उन्हें इस पावन अवसर पर निःशुल्क विवाह का लाभ मिल रहा है और समाज का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है।

आज रविवार को आयोजित यह सामूहिक विवाह समारोह शाम 6:30 बजे तक चला, जहां हर जोड़े के चेहरे पर नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी। प्रशासन द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार के करुण क्रंदन से गांव में छाया मातम
अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार के करुण क्रंदन से गांव में छाया मातम

अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिवार के करुण क्रंदन से गांव में छाया मातम...

Share & Earn