सीधी जिले की कुसमी जनपद पंचायत में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह एवं कई सरपंच,एवं अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद पंचायत कुसमी के सभागार मे राष्ट्रीय पंचायत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां दीप प्रज्वल कर सभा की शुरुआत की गई ।
इस सभा को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि भारत में हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1993 में संविधान के 73वें संशोधन के लागू होने की याद में मनाया जाता है, जिसने पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया और स्थानीय स्वशासन को मजबूत किया। इस अवसर पर, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए हर जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
वहीं सभा में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह ने कहा कि स्थानीय स्वशासन, ग्राम सभाओं का सशक्तीकरण और ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना है।
ऐतिहासिक महत्व: 24 अप्रैल 1993 से 73वां संविधान संशोधन प्रभावी हुआ, जो ग्रामीण भारत में परिवर्तनकारी बदलाव लाया जाना है।
पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण,जमीनी स्तर पर नेतृत्व को बढ़ावा देता है।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, सरपंच सीता सिंह ,चेतना सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुसमी ज्ञानेंद्र मिश्रा बीआरसी अंगिरा द्विवेदी,एसएडीओ, समस्त उपयंत्री जनपद के सभी स्टाफ ग्राम पंचायत कोडार भगवार के सचिव रोजगार सहायक सहित क्षेत्र ग्रामीण उपस्थित रहे।

