भारत स्काउट एवं गाइड की जिला परिषद बैठक संपन्न, पारित हुआ वार्षिक कैलेंडर
स्काउटिंग बने जन आंदोलन — डॉ अजय
सीधी। भारत स्काउट एवं गाइड की जिला परिषद की वार्षिक बैठक उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्रमणि दुबे की अध्यक्षता एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त विश्वनाथ मिश्रा, जिला मुख्य आयुक्त गाइड डॉक्टर श्वेता सिंह, काउंसलर डॉक्टर शास्त्री प्रसाद मिश्रा, जिला मुख्यालय आयुक्त प्राचार्य एस एन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डॉ अजय पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉ अजय मिश्रा ने स्काउटिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही। राज्य द्वारा दिए गए वार्षिक कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तय हो, जिससे स्काउटिंग को एक जन आंदोलन के रूप में खड़ा किया जा सके।
स्काउटिंग से बच्चों का सर्वांगीण विकास– सुरेंद्र मणि
भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने कहा कि स्काउटिंग से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रत्येक जिले में स्काउटिंग अनिवार्य है किंतु उसका संचालन नियमित न होने के कारण सही परिणाम नहीं आ रहे हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिला संघ स्काउटिंग की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त विश्वनाथ मिश्रा ने स्काउटिंग के महत्व एवं क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा के साथ माननीय राष्ट्रपति और राज्यपाल पुरस्कार के लक्ष्य की तैयारी पर विशेष जोर दिया
वही जिला मुख्य आयुक्त गाइड डॉक्टर श्वेता सिंह ने स्काउटिंग के प्रभाव, व्यवहारिक पहलू पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक सुझाव दिए। हेड क्वार्टर कमिश्नर प्राचार्य एस एन त्रिपाठी ने स्काउटिंग को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में छात्र-छात्राओं के लिए स्काउटिंग एक अद्वितीय कला है ,जिसमें छात्रों को राष्ट्रभक्ति की शिक्षा प्रदान की जाती है।
स्काउटिंग का वार्षिक प्रतिवेदन जिला सचिव एवं जिला कीड़ा अधिकारी हरिशंकर पाण्डेय ने रखा। बैठक का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त राकेश रतन पाण्डेय ने किया।
जिला परिषद की की बैठक में संयुक्त सचिव सचिव वरिष्ठ शिक्षक शशि गौतम, जिला संगठन आयुक्त छत्रमणि पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त गाइड वरिष्ठ शिक्षक अजीता द्विवेदी, के पी सिंह, राजेंद्र मिश्रा, बाल गोविंद पटेल सहित अनेक स्काउट एवं गाइडर ने आवश्यक सुझाव दिए। वार्षिक कैलेंडर और दिए गए सुझावों को शामिल करते हुए जिला कार्य परिषद की बैठक में अनुमोदन किया गया।

