---Advertisement---

सीधी में गांजा खेती पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 3.97 किलो मादक पदार्थ जब्त, आरोपी फरार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए गांजा की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। अमिलिया थाना पुलिस की इस कार्रवाई में 3.97 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्र में गश्त और अपराध पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हौदाबांध निवासी द्वारिका प्रसाद पटेल अपने घर के पीछे अवैध रूप से गांजा उगा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गया, लेकिन तलाशी के दौरान उसके घर के पीछे बाड़ी से गांजा के 4 हरे पौधे बरामद किए गए। इन्हें मौके पर ही उखाड़कर तौला गया, जिनका कुल वजन 3 किलो 970 ग्राम पाया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹30,900 बताई गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

सीधी पुलिस द्वारा “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी कलेक्टर ने सिहावल CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
सीधी कलेक्टर ने सिहावल CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

सीधी कलेक्टर ने सिहावल CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर दी सख्त...

Share & Earn