---Advertisement---

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, लेबर कार्ड भी मवेशियों का कब्जा

---Advertisement---

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, लेबर कार्ड भी मवेशियों का कब्जा

मध्य प्रदेश के सीधी से इस वक्त की बड़ी खबर…

जहां सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रसूता महिलाओं के लिए बने लेबर वार्ड में आवारा मवेशी घूमते नजर आए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के संवेदनशील लेबर वार्ड के भीतर मवेशी बेखौफ घूम रहे हैं। उसी वार्ड में प्रसूता महिलाएं और नवजात शिशु भर्ती बताए जा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

उठ रहे हैं बड़े सवाल:

▪️ आखिर लेबर वार्ड तक आवारा मवेशी कैसे पहुंच गए?

▪️ क्या अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है?

▪️ मरीजों और नवजातों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

▪️ क्या अस्पताल प्रबंधन इस लापरवाही पर कार्रवाई करेगा?

स्थानीय लोगों में नाराज़गी

घटना के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जमकर घेर रहे हैं।

प्रशासन से जवाब का इंतजार

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी कलेक्टर ने सिहावल CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
सीधी कलेक्टर ने सिहावल CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

सीधी कलेक्टर ने सिहावल CHC में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर दी सख्त...

Share & Earn