---Advertisement---

दवाई लेने आया, मौका मिलते ही उड़ाया मोबाइल, सिहावल में मेडिकल स्टोर से चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर युवक

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दवाई लेने आया, मौका मिलते ही उड़ाया मोबाइल, सिहावल में मेडिकल स्टोर से चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर युवक

एमपी के सीधी जिले के जनपद सिहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हटवा बरहा टोला में शनिवार सुबह एक मेडिकल स्टोर पर हुई मोबाइल चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। खास बात यह रही कि पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, हटवा बरहा टोला निवासी संजय पटेल अपनी मेडिकल दुकान पर रोज की तरह काम कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और पेट दर्द की दवाई मांगने लगा। युवक की बात सुनकर संजय पटेल दवाई निकालने के लिए दुकान के अंदर की ओर मुड़े। इसी दौरान युवक ने मौका देखकर काउंटर के ऊपर रखा मोबाइल फोन चुपके से उठा लिया और कुछ ही सेकंड में वहां से निकल गया।

वही पहले तो दुकान संचालक को किसी तरह का शक नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर बाद जब उन्होंने अपना मोबाइल तलाश किया और वह नहीं मिला, तब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि उसमें साफ दिखाई दे रहा था कि दवाई मांगने के बहाने आया युवक बड़ी सफाई से मोबाइल चोरी कर फरार हो गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग आरोपी की पहचान को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, हालांकि अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है।

इस मामले की शिकायत थाना कमर्जी में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी कमर्जी इंद्राज सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दुकान के अंदर से मोबाइल चोरी होना सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर किया समाधान
मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर किया समाधान

मड़वास थाना प्रभारी अतर सिंह ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर किया...

Share & Earn