---Advertisement---

नेशनल हाईवे-39 पर जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 25 पेटी बियर जब्त, चालक गिरफ्तार

---Advertisement---

नेशनल हाईवे-39 पर जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 25 पेटी बियर जब्त, चालक गिरफ्तार

एमपी के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे-39 पर जमोड़ी पुलिस ने घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन से 25 पेटी स्टॉक बियर जब्त की। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त की गई बियर की मात्रा करीब 195 लीटर बताई जा रही है।

वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 18 टी 5550 में अवैध रूप से बियर परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ हाईवे पर घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में बियर लोड मिली।

वही जांच के दौरान पता चला कि शराब को कोतवाली क्षेत्र से रामपुर नैकिन की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही चालक अवनीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और वाहन सहित शराब को जब्त कर थाना परिसर लाया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जहा थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया। जब बोलेरो को खोलकर देखा गया तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुई थीं। इसके बाद वाहन और शराब को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

वही इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:अमिलिया पुलिस को बड़ी सफलता : दो चोरी की वारदातों का खुलासा, लाखों का मशरूका बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Sidhi news:अमिलिया पुलिस को बड़ी सफलता : दो चोरी की वारदातों का खुलासा, लाखों का मशरूका बरामद, आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता-:अनिल शर्मा Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक...

Share & Earn