अमिलिया पुलिस को बड़ी सफलता,दो चोरी की वारदातों का खुलासा, लाखों का मशरूका बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना अमिलिया पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम खडबड़ा क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा चोरी गया मशरूका बरामद कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
थाना अमिलिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम खडबड़ा निवासी फरियादियों द्वारा अपने-अपने घरों में ताला तोड़कर चोरी किए जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रथम प्रकरण में फरियादी स्वतंत्र कोल के घर से बिजली का स्टार्टर एवं लोहे का कटीला तार चोरी किया गया था, वहीं दूसरे प्रकरण में फरियादी राजलाल साकेत के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे।
रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना अमिलिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार साक्ष्य संकलन, संदिग्धों से पूछताछ एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ एवं निशानदेही पर आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया, जिसमें—
🔹 बिजली का स्टार्टर एवं कटीला तार का बंडल कीमती लगभग ₹10,000/-
🔹 सोने का मंगलसूत्र एवं 04 सोने की गुरिया
🔹 चांदी की पायल 01 जोड़ी
🔹 बिछिया 01 जोड़ी
कुल मशरूका लगभग ₹1,50,000/- बरामद किया गया।
प्रकरण में आरोपी सुदामा साकेत पिता हरिनाथ साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खडबड़ा, अंजनी शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खडबड़ा, सूरज साकेत पिता दलवीर साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खडबड़ा सहित एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना अमिलिया पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनके सतत प्रयास एवं तत्परता से दोनों चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा संभव हो सका।

