---Advertisement---

10 वर्षीय बेटी को लेकर न्याय के लिए भटक रही महिला,15 लाख रुपए पैकेज राशि नहीं दे रहा पति

---Advertisement---

*10 वर्षीय बेटी को लेकर न्याय के लिए भटक रही महिला*

*15 लाख रुपए पैकेज राशि नहीं दे रहा पति*

*संजय सिंह मझौली*

एक तरफ जहां महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान एवं महिला हितों के लिए प्रतिबद्ध एवं समर्पित होने का दावा प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत ठीक इसके विपरीत है जहां एक महिला दो वर्षों से 10 वर्ष की बेटी को लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही है जबकि उसका पति ना तो संपत्ति में अधिकार दे रहा है और ना ही पैकेज राशि दी जा रही है। जिसको लेकर पीड़िता तहसील और जनपद कार्यालय से लेकर कलेक्टर,एसपी, संभागायुक्त के पास तक गुहार लगा चुकी है।

महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक ग्राम बनिया टोला (पिपराढ) जनपद पंचायत मझौली जिला सीधी निवासी मनोज गुप्ता पिता रामाश्रय गुप्ता के साथ हुई थी जिससे उसकी एक 10 वर्ष की पुत्री भी है।शिकायत में आरोप है कि 5 वर्ष पूर्व पति पत्नी का विवाद शुरू हुआ क्योंकि उसका पति अय्याश है जो गैर महिलाओं के साथ संबंध बनाता था एवं गांजा व शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। जिसको लेकर उसके द्वारा पचासों बार सामाजिक बैठक बुलाकर सुलह समझौता का प्रयास किया लेकिन उसके पति में कोई सुधार नहीं आया। तब वह परेशान होकर अपनी जान की सुरक्षा को देखते हुए अपनी बेटी को लेकर अपने मायके भाई के पास और बहन के पास रहकर मजदूरी करके गुजारा कर रही है। जबकि उसकी 10 वर्ष की बेटी की पढ़ाई,दवाई एवं अन्य खर्चों के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। शिकायत में बताया कि 5 वर्ष पूर्व उसका पति परिवार के साथ ग्राम पंचायत खरबर के ग्राम कंचनपुर विकासखंड कुसमी जिला सीधी में निवास कर रहा था उसी के आधार पर उस गांव को विस्थापित किया गया जिसमें उसके पति को 15 लाख रुपए विस्थापन पैकेज की राशि उसके खाते में आ चुकी है और उसे जैसे ही जानकारी हुई तो वह अपने बेटी और अपने अधिकार के लिए पैकेज राशि से आधा हिस्सा प्राप्त करने के लिए जिम्मेदारों के पास आवेदन कर रही है लेकिन उसे अभी तक से न्याय नहीं मिला है जबकि कानूनी तौर पर मांग रही राशि की वह हकदार भी है और उसे मिलना भी चाहिए।अगर समय रहते उसे राशि नहीं मिलती है तो उसकी बेटी का भविष्य भी अंधकार में चला जाएगा और वह भी तंगहाली के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान हो रही है।

*कलेक्टर ने राशि देने के लिए किया है आदेश*

पीड़ित महिला के मुताबिक उन्होंने कलेक्टर जन सुनवाई में आवेदन देकर पूरी सच्चाई कलेक्टर को बताई है जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सीधी के द्वारा क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी को आदेश जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि पैकेज राशि में से आधी राशि फरियादी महिला के खाते में ट्रांसफर की जाए। लेकिन क्षेत्र संचालक के द्वारा उस आदेश पर कब तक में अमल किया जाएगा यह भी संसय बरकरार है।

*परिवार आईडी से विलोपित करा दिया नाम*

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति काफी चालाक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति है जिन्होंने अपने प्रभाव के बल पर अपने समग्र परिवार आईडी 4691 0003 ग्राम पंचायत खरबर वार्ड कंचनपुर जनपद पंचायत कुसमी में उसका नाम था लेकिन वह पत्नी का नाम विलोपित करा दिया है जबकि बेटी सुहानी का नाम अपने परिवार आईडी में यथावत रखा है।

*इनका कहना*

मैं शारीरिक व मानसिक एवं आर्थिक रूप से पति के प्रताड़ना के कारण काफी परेशान हूं और पैकेज राशि से हिस्सा के लिए दर-दर भटक रही हूं लेकिन अभी तक मुझे न्याय नहीं मिला है कलेक्टर से शिकायत करने पर उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा।

*पीडि़त फरियादी महिला*

भूअर्जन अधिकारी कलेक्टर हैं जब उनके द्वारा महिला को राशि देने के लिए आदेश किया जाएगा तभी उसके खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। महिला के शिकायत पर मेरे द्वारा पैकेजधारी मनोज गुप्ता के बैंक खाते में राशि आहरण पर रोक लगा दी गई है।

*कैलाश बामनिया परिक्षेत्राधिकारी वस्तुआ संजय टाइगर रिजर्व*

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news: जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बोलेरो वाहन से 25 पेटी बीयर जप्त, अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
Sidhi news: जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बोलेरो वाहन से 25 पेटी बीयर जप्त, अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अनिल शर्मा सीधी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं...

Share & Earn