---Advertisement---

दहेज प्रताड़ना या आत्महत्या? दो मासूम बच्चों की मां की संदिग्ध मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दहेज प्रताड़ना या आत्महत्या? दो मासूम बच्चों की मां की संदिग्ध मौत…

सीधी/सिहावल, 10 मई।

सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र अंतर्गत घोपारी गांव में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका की पहचान अलका पटेल पत्नी सोनू पटेल निवासी घोपारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अलका का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन घरेलू विवाद और नोकझोंक होती रहती थी। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें एक करीब दो वर्षीय बच्ची और एक लगभग एक वर्षीय पुत्र शामिल है।

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अलका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर हत्या की गई और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

परिजनों के मुताबिक मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। वहीं गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर फांसी लगाए जाने की बात कही जा रही है, वहां की स्थिति और खपरेल छत की ऊंचाई कई सवाल खड़े कर रही है।

हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

घटना स्थल पर नायब तहसीलदार दिनेश तिवारी एवं सिहावल-अमिलिया पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहावल मर्चुरी हाउस भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्टर : राजबहोर केवट

स्थान : सीधी, सिहावल

न्यूज़ e7 लाइव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नियम ताक पर रखकर काम कराने में जुटे थे संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी, वन विभाग ने मौके पर रुकवाया  कार्य
नियम ताक पर रखकर काम कराने में जुटे थे संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी, वन विभाग ने मौके पर रुकवाया कार्य

नियम ताक पर रखकर काम कराने में जुटे थे संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र...

Share & Earn