---Advertisement---

संदिग्ध परिस्थिति में 35 वर्षीय युवक का सड़क किनारे मिला शव, गांव में फैली सनसनी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

संदिग्ध परिस्थिति में 35 वर्षीय युवक का सड़क किनारे मिला शव, गांव में फैली सनसनी…

सिंगरौली/चितरंगी।

चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरमुचा निवासी वलराम कोल पिता बचवा कोल उम्र लगभग 35 वर्ष का शव बसाही नाला के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव को देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना तत्काल चितरंगी पुलिस को दिए जाने की बात कही जा रही है।

परिजनों के अनुसार सूचना देने के बाद भी काफी देर तक पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। भीषण गर्मी के बीच परिजन घटनास्थल पर ही मृतक के शव के पास बैठे रहे और प्रशासन के आने का इंतजार करते रहे।

स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है। मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक चितरंगी पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अमले के मौके पर नहीं पहुंचने की सूचना प्राप्त हो रही थी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट टीम को रेत कारोबारियों ने घेरा, सलैया में मचा हड़कंप
कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट टीम को रेत कारोबारियों ने घेरा, सलैया में मचा हड़कंप

कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट टीम को रेत कारोबारियों ने घेरा, सलैया में मचा हड़कंप...

Share & Earn