---Advertisement---

उत्कृष्ट विद्यालय सीधी से समर कैंप का भव्य शुभारंभ,बच्चों को मिलेगा बहुआयामी सीखने का अवसर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

उत्कृष्ट विद्यालय सीधी से समर कैंप का भव्य शुभारंभ,बच्चों को मिलेगा बहुआयामी सीखने का अवसर

सीधी 

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभाओं के संवर्धन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश को उपयोगी बनाने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सीधी में 10 से 20 मई तक आयोजित होने वाले समर कैंप का शुभारंभ रविवार को प्रातः 8 बजे उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात खेल गतिविधियों की शुरुआत की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कैंप में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन जैसे खेलों का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

समर कैंप के उद्घाटन अवसर पर कलेक्टर द्वारा कैंप के नोडल अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के प्राचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी को बैज लगाकर जिम्मेदारी प्रदान की गई।

समर कैंप के अंतर्गत खेल गतिविधियां प्रतिदिन प्रातः 5.30 बजे से 7.30 बजे तक एवं सायंकाल 5.30 बजे से 7.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों के साथ-साथ संगीत विधाओं में तबला, ढोलक, हारमोनियम एवं पियानो का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु एक्सपोजर विजिट भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट भवन, चिकित्सालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय आदि का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही 19 मई को विद्यार्थियों को एक शिक्षाप्रद फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिससे उनमें सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।

जिला परियोजना समन्वयक विनय मिश्रा ने जिले के समस्त विद्यालयों से आग्रह किया है कि वे इस समर कैंप में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस अभिनव पहल का लाभ दिलाएं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चीतल को केला खिलाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया बांधवगढ़ प्रबंधन
चीतल को केला खिलाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया बांधवगढ़ प्रबंधन

चीतल को केला खिलाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया बांधवगढ़...

Share & Earn