सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत बरिगवां कुटी चौराहा के पास बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी गहरवार बस, मौके पर मचा हड़कंप..
ग्राम पंचायत बरिगवां | कुटी चौराहा
आज अचानक गहरवार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सिंगल रोड होने की वजह से हुई बताई जा रही है। सड़क संकरी होने के कारण बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।
प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल घायलों और नुकसान को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर कब तक सिंगल रोड लोगों की जान पर भारी पड़ती रहेगी?
घटना से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए पेज से जुड़े रहें।

