कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत,4 से 5 लोग हैं घायल
सीधी
पुलिस थाना मझौली क्षेत्र अंतर्गत खामघाटी में कल 14 मई बुधवार को सुबह 7 बजे एक सड़क हादसा कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत का हुआ जिसमें 4 से 5 लोग के घायल होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी पडरी से एक स्कॉर्पियो वाहन कार बारात में छावरी आई हुई थी। घर का कुछ सामान घट जाने के कारण सीधी गई हुई थी पर जैसे सीधी तरफ से वापस छावरी लौट रही थी तभी मझौली तरफ से सीधी की ओर जा रहे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई घटना में दोनों ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो वाहन दोनों ही बिना नंबरों के बताये गए हैं। इस घटना में चार से पांच लोगों की घायल होने की सूचना है। सभी घायलों के उपचार जिला चिकित्सालय सीधी में किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मझौली थाने में कोई भी रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

