---Advertisement---

सेमरिया में अवैध पटाखों के जखीरे पर बड़ा छापा,बाजार के बीच छिपा था ‘बारूद का खतरा’, 3 लाख से ज्यादा के पटाखे जब्त

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सेमरिया में अवैध पटाखों के जखीरे पर बड़ा छापा,बाजार के बीच छिपा था ‘बारूद का खतरा’, 3 लाख से ज्यादा के पटाखे जब्त

सीधी जिले के सेमरिया बाजार में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के पटाखे जब्त कर लिए। देवास में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और इसी कड़ी में सेमरिया में यह कार्रवाई की गई, जिसने बाजार क्षेत्र में छिपे बड़े खतरे को उजागर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सेमरिया बाजार स्थित उमेश पटाखा स्टोर पर नायब तहसीलदार एकता शुक्ला और केदार परौहा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शाम 4 बजे से 7 बजे तक छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान सामने आया कि लाइसेंस होने के बावजूद भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण नियमों के विपरीत घर के अंदर और रिहायशी इलाके में किया गया था। टीम ने मौके से करीब 3 लाख रुपये से अधिक कीमत के पटाखे जब्त कर लिए।

सबसे गंभीर बात यह रही कि जिस स्थान पर विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, वह मुख्य बाजार और आबादी वाले क्षेत्र के बीच स्थित है। यदि किसी कारण चिंगारी भड़क जाती, तो पूरा इलाका बड़े हादसे की चपेट में आ सकता था। प्रशासन ने इसे लोगों की जान से खिलवाड़ मानते हुए विस्फोटक अधिनियम 1884 और विस्फोटक नियम 2021 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

नायब तहसीलदार एकता शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके। वहीं थाना प्रभारी केदार परौहा ने कहा कि पुलिस ने अनहोनी की आशंका को पहले ही समाप्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेमरिया क्षेत्र में अभी भी कई जगहों पर चोरी-छिपे अवैध पटाखा भंडारण किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे बाजार और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से पहले ऐसे खतरनाक कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 13 फीट लंबे अजगर ने बकरी को बनाया शिकार, गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग और पुलिस की टीम ने किया रेस्क्यू
13 फीट लंबे अजगर ने बकरी को बनाया शिकार, गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग और पुलिस की टीम ने किया रेस्क्यू

13 फीट लंबे अजगर ने बकरी को बनाया शिकार, गांव में मचा हड़कंप, वन...

Share & Earn