---Advertisement---

दरवाजे में छेद, खेत में टूटी अलमारी और 50 लाख की चोरी… रामपुर नैकिन में फिल्मी अंदाज में वारदात”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दरवाजे में छेद, खेत में टूटी अलमारी और 50 लाख की चोरी… रामपुर नैकिन में फिल्मी अंदाज में वारदात”

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने आधी रात घर के पीछे के दरवाजे में छेद कर पूरे परिवार को अंदर बंद कर दिया और फिर घर से भारी-भरकम गोदरेज अलमारी उठाकर खेत तक ले गए। वहां अलमारी तोड़कर करीब 50 लाख रुपए के जेवर और नगदी पार कर दिए।

अब मूर्तला वार्ड क्रमांक-02 निवासी 60 वर्षीय श्रीकांत मिश्रा ने थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 मई की रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। रात करीब 2:15 बजे बेटी अपर्णा द्विवेदी जब दादी के कमरे की ओर जाने लगी तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद परिवार ने शोर मचाया, तब जाकर पत्नी ने दरवाजा खोला।

वही जब परिवार ने घर के बाहर जाकर देखा तो पीछे के मेन गेट के कुंदे के पास छेद दिखाई दिया। शक होने पर घर की तलाशी ली गई तो मां इंद्रवती मिश्रा के कमरे में रखी गोदरेज अलमारी गायब थी। आसपास खोजबीन करने पर अलमारी घर से कुछ दूरी पर बद्री प्रसाद विश्वकर्मा के खेत में टूटी हालत में मिली।

वही पीड़ित के अनुसार अलमारी में सोने-चांदी के दर्जनों जेवर, नकदी और परिवार की महिलाओं के कीमती गहने रखे थे। चोर सोने के हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमके, चांदी की पायलें और करीब 80 हजार रुपये नगद ले गए। खास बात यह रही कि चोर केवल जेवर और नकदी लेकर गए, जबकि कपड़े वहीं छोड़ दिए।

इस घटना को लेकर इलाके में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी। वहीं थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भालू से बचकर रहें, ग्रुप में तेंदूपत्ता तोड़ें”,जंगल पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने महिलाओं को दिए सुरक्षा मंत्र, योजनाओं का भी बताया लाभ
भालू से बचकर रहें, ग्रुप में तेंदूपत्ता तोड़ें”,जंगल पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने महिलाओं को दिए सुरक्षा मंत्र, योजनाओं का भी बताया लाभ

“भालू से बचकर रहें, ग्रुप में तेंदूपत्ता तोड़ें”,जंगल पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने...

Share & Earn