---Advertisement---

सीधी के पत्थर खदान में पुलिस और खनिज विभाग की छापामार कार्यवाही

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी के पत्थर खदान में पुलिस और खनिजविभाग की छापामार कार्यवाही

बिहारी बाबू कर रहे थे अवैध ब्लास्टिंग 

खबर है सीधी जिले के थाना बाहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठूला के ग्राम दुअरा स्थित स्वीकृत पत्थर खदान में नियमों की अनदेखी और विस्फोटक सामग्री के उपयोग में गंभीर अनियमिता की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की संयुक्त जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर खदान में पत्थर उत्खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया

जानकारी के अनुसार ग्राम दुअरा स्थित पत्थर खदान जिसका संचालन पट्टेदार सुरेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है वहां ब्लास्टिंग किए जाने की सूचना प्रशासन को प्राप्त हुई थी मामले को गंभीरता से देखते हुए उपखंड मजिस्ट्रेट सिहावल राजेश शुक्ला के मार्गदर्शन में संयुक्त छापामार कार्यवाही की गई

कार्रवाई में खनिज अधिकारी सीधी कपिल मुनि शुक्ला ,तहसीलदार बहरी तथा थाना प्रभारी बाहरी राजेश पांडे अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए जांच के दौरान पाया गया की खदान क्षेत्र में नियमानुसार सीमा चिन्ह , फेसिंग और अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए थे साथ ही खदान संचालन में निर्धारित तत्व एवं सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा था

प्रशासनिक टीम के मौके पर विस्फोटक कार्य में प्रयुक्त वाहन क्रमांक mp17 g 3415 भी मिला। वाहन के साथ अजय सिंह एवं ईश्वर सिंह राजपूत मौजूद पाए गए ।अधिकारियों ने दोनों व्यक्तियों से विस्फोटक सामग्री के परिवहन और उपयोग संबंधी वैध दस्तावेज मांगे लेकिन वह तत्काल कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके, पूछताछ में उन्होंने बताया कि संबंधित दस्तावेज उनके मालिक के पास है जो उन्हें लेकर मौके पर पहुंच रहे हैं।

इसी दौरान अजय सिंह द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रपत्र re 13 दिखाया गया ।जांच में पाया गया कि उक्त पत्र में विस्फोटक सामग्री के उपयोग में स्थान बहरी तहसील गोपद बनास अंकित था जबकि विस्फोटक सामग्री ग्राम दुअरा तहसील बहरी क्षेत्र में पाई गई जिसे विस्फोटक सामग्री के परिवहन एवं उपयोग में गंभीर अनियमितता प्रथम दृष्टि सामने आई।

स्थिति को गंभीर मानते हुए प्रशासन खदान क्षेत्र में उत्खनन कार्य अस्थाई रूप से बंद करा दिया तथा संबंधित वाहन को बहरी थाना में खड़ा कर दिया गया है आगे की विवेचना जारी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें उमरिया में 108 एम्बुलेंस की टक्कर से बड़ा हादसा, तीन युवक घायल
उमरिया में 108 एम्बुलेंस की टक्कर से बड़ा हादसा, तीन युवक घायल

उमरिया में 108 एम्बुलेंस की टक्कर से बड़ा हादसा, तीन युवक घायल उमरिया तपस...

Share & Earn