---Advertisement---

संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की ताकत” : कुबरी में चला संगठन सृजन अभियान

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की ताकत” : कुबरी में चला संगठन सृजन अभियान, जीतू पटवारी समेत वरिष्ठ नेताओं ने दिया प्रशिक्षण

सीधी जिले के कुबरी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिले भर के ब्लाक अध्यक्षों एवं मंडलम् अध्यक्षों का विशाल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं से आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने संगठन सृजन अभियान को कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला अभियान बताया।

इस दौरान राहुल भैया, कमलेश्वर पटेल, जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह, अग्निहोत्री जी एवं ललित सेन जी ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ता समन्वय को लेकर प्रशिक्षण दिया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने में सक्षम होता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुसमी ब्लाक अध्यक्ष विमल जायसवाल, मझौली ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह, चिंतामणि गुप्ता मड़वास, जय सिंह महुआगांव, कुसमी मंडलम् अध्यक्ष नंदलाल सिंह, संदीप साहू, पुष्पराज सिंह, उग्रसेन जायसवाल, मंगल साहू सहित मंझौली ब्लाक के समस्त मंडलम् अध्यक्षों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर भी चर्चा की गई।

पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और जोश देखने को मिला। नेताओं ने आगामी समय में गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कुसमी चरका पानी में बढ़ती अश्लीलता पर लगाम जरूरी
कुसमी चरका पानी में बढ़ती अश्लीलता पर लगाम जरूरी

कुसमी चरका पानी में बढ़ती अश्लीलता पर लगाम जरूरी। सीधी जिले के कुसमी स्थित...

Share & Earn