---Advertisement---

जीडीसी के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई  

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

जीडीसी के सामने से हटाया गया अतिक्रमण

डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई  

सीधी 

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रिया पाठक के नेतृत्व में नगर पालिका, राजस्व एवं नज़ूल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शासकीय कन्या महाविद्यालय के सामने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आमजन और छात्राओं के लिए आवागमन को सुगम बनाना है। टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाते हुए संबंधित लोगों को भविष्य में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करने की समझाइश भी दी।

डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक ने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों, शासकीय परिसरों एवं मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा करते हुए सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की।

कार्रवाई के दौरान नगर पालिका, राजस्व एवं नज़ूल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें खेत तैयार, किसान तैयार, लेकिन यूरिया फरार! बुवाई से पहले सीधी में खाद संकट"
खेत तैयार, किसान तैयार, लेकिन यूरिया फरार! बुवाई से पहले सीधी में खाद संकट"

"खेत तैयार, किसान तैयार, लेकिन यूरिया फरार! बुवाई से पहले सीधी में खाद संकट"...

Share & Earn