---Advertisement---

चरकापानी वॉटरफॉल पर कलेक्टर ने उठाया कचरा, दिया स्वच्छता का संदेश

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

चरकापानी वॉटरफॉल पर कलेक्टर ने उठाया कचरा, दिया स्वच्छता का संदेश,आदिवासी अंचल में श्रमदान और वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी स्थित प्रसिद्ध चरकापानी वॉटरफॉल में शुक्रवार सुबह एक अनूठी पहल देखने को मिली। सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चरकापानी पहुंचे, जहां उन्होंने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सुबह करीब 9 बजे शुरू हुए इस अभियान में जनपद पंचायत कुसमी के सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। चरकापानी वॉटरफॉल जिले के प्रमुख पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। हालांकि पर्यटकों द्वारा प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन और अन्य कचरा इधर-उधर फेंक दिए जाने से क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्वयं हाथों में कचरा उठाने का थैला लेकर सफाई अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके साथ मिलकर वॉटरफॉल परिसर और आसपास के क्षेत्र में फैले प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित किया तथा उनका सुरक्षित निस्तारण कराया। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

सफाई अभियान के बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया गया। इस दौरान कलेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पिकनिक और पर्यटन स्थलों का आनंद लेना जितना जरूरी है, उतना ही उन स्थानों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि जो भी सामग्री लोग अपने साथ लेकर आते हैं, उसे उपयोग के बाद वापस ले जाएं या निर्धारित स्थान पर ही निस्तारित करें। जंगलों और प्राकृतिक क्षेत्रों में प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट फेंकने से वन्य जीवों, पक्षियों और सरीसृपों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn