---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिहावल चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिहावल चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण…

सीधी/सिहावल | राजबहोर केवट | न्यूज़ E7 लाइव

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल चौकी परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने किया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस दौरान चौकी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

चौकी प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझना होगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों, खेतों एवं आसपास उपलब्ध खाली स्थानों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बमरी के सरपंच, सिहावल भाजपा मंडल अध्यक्ष विमलेश रावत, चंद्रशेखर शुक्ल, पुष्पेंद्र मिश्रा, अवधेश चतुर्वेदी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं सिहावल चौकी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह पहल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पेपर लीक कांड पर NSUI का बड़ा हमला: FIR नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन, 200 से ज्यादा छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को घेरा”
पेपर लीक कांड पर NSUI का बड़ा हमला: FIR नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन, 200 से ज्यादा छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को घेरा”

“पेपर लीक कांड पर NSUI का बड़ा हमला: FIR नहीं हुई तो होगा उग्र...

Share & Earn