---Advertisement---

सेमरिया मे मेडिकल स्टोर पर प्रशासन का छापा, अमानक व एक्सपायरी दवाएं मिलीं, दुकान सील

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सेमरिया मे मेडिकल स्टोर पर प्रशासन का छापा, अमानक व एक्सपायरी दवाएं मिलीं, दुकान सील

सीधी जिले के सेमरिया बाजार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अमानक एवं एक्सपायरी दवाएं मिलने का मामला सामने आया।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र में अवैध क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर एवं मेडिकल स्टोरों की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासनिक टीम के बाजार पहुंचने की भनक लगते ही कई मेडिकल स्टोर, क्लीनिक एवं पैथोलॉजी संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए, जिससे पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई।

संयुक्त टीम ने सेमरिया स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर की जांच की, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं पाई गईं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मेडिकल स्टोर में एक व्यक्ति झोलाछाप डॉक्टर के रूप में मरीजों का इलाज कर रहा था जो नियमों के विरुद्ध है।

बीएमओ डॉ. शिवेंद्र पटेल ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। जब्त दवाओं की जांच कराई जाएगी तथा संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पथराव और लाठी-डंडों की मारपीट में 5 घायल...
सीधी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पथराव और लाठी-डंडों की मारपीट में 5 घायल...

सीधी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पथराव और लाठी-डंडों की...

Share & Earn