---Advertisement---

सोन नदी के खड़बड़ा घाट पर बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सोन नदी के खड़बड़ा घाट पर बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

सीधी। प्रतिनिधि

जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की है। यह कार्रवाई रविवार तड़के करीब 3 बजे की गई, जब अभयारण्य क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के खड़बड़ा घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी के निर्देशन में अधीक्षक सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी प्रमोद सिंह एवं परिक्षेत्र अधिकारी मनीराम धुर्वे के नेतृत्व में गठित वन अमले ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान कार्यवाहक वनपाल संजीव कुमार सोनकर एवं वनरक्षक रामराज बंसल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

वन विभाग की टीम ने मौके से एक महिंद्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा और तत्काल जप्ती की कार्रवाई की। विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 454/5, दिनांक 08 जून 2026 दर्ज किया गया है।

वन अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 39(D) एवं 51 तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 2, 41 एवं 52 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

जप्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से अमिलिया थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

अवैध खनन पर वन विभाग की सख्ती

वन विभाग द्वारा लगातार अभयारण्य एवं संरक्षित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन एवं वन्यजीव क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन अथवा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn