---Advertisement---

बढ़ौरा मंदिर में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती न होना गंभीर लापरवाही : ज्ञान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बढ़ौरा मंदिर में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती न होना गंभीर लापरवाही : ज्ञान

सीधी 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जारी एक बयान में कहा है कि पवित्र मलमास के अवसर पर सीधी जिले के बढ़ौरा स्थित भगवान भोलेनाथ जी के प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी शामिल हैं। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर मंदिर के गर्भगृह एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक भी महिला पुलिसकर्मी की तैनाती दिखाई न देना प्रशासनिक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपेक्षा है कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश जारी करेंगे तथा संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अपने जेब की नापतौल के हिसाब से करता है कार्यवाही
अपने जेब की नापतौल के हिसाब से करता है कार्यवाही

नापतौल विभाग  अपने जेब की नापतौल के हिसाब से करता है कार्यवाही सीधी जिले...

Share & Earn