---Advertisement---

रीवा में बड़ी कार्रवाई,लग्जरी कार से 5 क्विंटल विस्फोटक बरामद, चालक गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा में बड़ी कार्रवाई,लग्जरी कार से 5 क्विंटल विस्फोटक बरामद, चालक गिरफ्तार

रीवा जिले की रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बरामद सामग्री में लगभग 5 क्विंटल जिलेटिन, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक उपकरण शामिल बताए जा रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लेकर एक व्यक्ति रीवा की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और रीवा-मनगवां मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

तलाशी में मिला भारी मात्रा में विस्फोटक

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को कार के भीतर बड़ी मात्रा में जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर और केबल बरामद हुए। विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया और सुरक्षा मानकों के तहत सामग्री को अपने कब्जे में लिया।

दस्तावेज नहीं दिखा पाया चालक

पुलिस के अनुसार पकड़े गए चालक की पहचान कमलेश सेन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चालक विस्फोटक सामग्री के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

खदान और क्रेशर कार्य में होता है उपयोग

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद जिलेटिन, डेटोनेटर और केबल का उपयोग खदान एवं क्रेशर संचालन में किया जाता है। हालांकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाया गया था और इसका अंतिम गंतव्य क्या था।

पुलिस कर रही गहन जांच

डीएसपी मुख्यालय उदित मिश्रा ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्फोटक सामग्री के स्रोत, परिवहन के उद्देश्य और संभावित उपयोग की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – उदित मिश्रा, डीएसपी मुख्यालय

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तालाब में डूबकर हुई किशोर की मौत के बाद परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर, एसडीएम ने जारी किया आदेश
तालाब में डूबकर हुई किशोर की मौत के बाद परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर, एसडीएम ने जारी किया आदेश

तालाब में डूबकर हुई किशोर की मौत के बाद परिजनों को 4 लाख रुपये...

Share & Earn