---Advertisement---

सोन घड़ियाल अभयारण्य में बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सोन घड़ियाल अभयारण्य में बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सीधी। सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। यह कार्रवाई शनिवार 13 जून 2026 को सुबह लगभग 7 बजे सोन नदी के सजहा घाट क्षेत्र में की गई।

जानकारी के अनुसार, उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी के राजेश कन्ना टी. के निर्देशन, अधीक्षक सोन घड़ियाल अभयारण्य सीधी प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन तथा परिक्षेत्र अधिकारी मनीराम धुर्वे, मुकेश अलावा एवं कैलाश उइके के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान अभयारण्य अंतर्गत भीतरी बीट के सजहा घाट से अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए स्वराज ट्रैक्टर सहित दो ट्रॉली जब्त की गईं।

वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 39(D) एवं 51 तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 2, 41 एवं 52 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 453/5 एवं 453/6 दिनांक 13 जून 2026 को पंजीबद्ध किया है। जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से रामपुर नैकिन थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

इस कार्रवाई में वन विभाग के कर्मचारी लक्ष्मण दुबे, संजीव कुमार सोनकर, सुरेश चंद्र तिवारी, रमेश सोनकर, संजय सिंह, रामराज बंसल, रामसरोज मिश्र, लखपति तिवारी, शेर बहादुर पटेल सहित सुरक्षा श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभयारण्य क्षेत्र में अवैध खनन एवं वन्यजीव संरक्षण नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें झलवार में फिर मौत बनकर आया बाघ, लगातार दूसरी घटना से सहमे ग्रामीण
झलवार में फिर मौत बनकर आया बाघ, लगातार दूसरी घटना से सहमे ग्रामीण

झलवार में फिर मौत बनकर आया बाघ, लगातार दूसरी घटना से सहमे ग्रामीण उमरिया...

Share & Earn