---Advertisement---

30 जून 2026 को बड़ा आंदोलन: एक्सप्रेस स्टॉपेज की मांग फिर बनी सुर्खियां

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

30 जून 2026 को बड़ा आंदोलन: एक्सप्रेस स्टॉपेज की मांग फिर बनी सुर्खियां

स्थान: सीधी/कुसमी/मझौली

रिपोर्ट: अवनींद्र सिंह

शंकरपुर-भदौरा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्टॉपेज, प्लेटफॉर्म विस्तार और टिकट व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर आंदोलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्रीय नागरिकों और आंदोलनकारियों ने 30 जून 2026 को रेलवे ट्रैक पर गांधीवादी तरीके से गिरफ्तारी आंदोलन करने का ऐलान किया है।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्रवासियों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं, जबकि उनकी प्रमुख मांगें आज तक पूरी नहीं हुई हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद शंकरपुर-भदौरा रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्टॉपेज, प्लेटफॉर्म का विस्तार और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार उनकी लंबे समय से लंबित मांगें हैं।

वहीं पिछले रेल रोको आंदोलन में शामिल लोगों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नोटिस जारी किए जाने की भी चर्चा है। आंदोलनकारियों का दावा है कि फोटो चिन्हित कर घर-घर नोटिस पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

रेलवे प्रशासन की ओर से निर्माणाधीन अंडरग्राउंड मार्ग के जून-जुलाई तक तैयार होने और संचालन शुरू होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन आंदोलनकारी इसे पर्याप्त नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र की मूल समस्याओं और सुविधाओं पर अभी तक गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया है।

समाजसेवी आनंद सिंह (ददुआ) ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल या राष्ट्रीय पार्टी से प्रेरित नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय जनता के अधिकारों और सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस आंदोलन के समर्थन में हैं।

मीडिया और सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब सभी की निगाहें 30 जून को प्रस्तावित रेल रोको एवं गिरफ्तारी आंदोलन पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता की मांगों पर रेलवे प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता है या फिर आंदोलन और तेज होता है।

(नोट: आंदोलनकारियों द्वारा लगाए गए आरोप उनके पक्ष के दावे हैं। प्रशासन एवं रेलवे विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के साथ चार गिरफ्तार
ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के साथ चार गिरफ्तार

ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के...

Share & Earn